ग्वालियर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बेटे की शादी समारोह में शामिल हुए और नवदंपति को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की।
एमपी सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बेटे रिपुदमन सिंह तोमर का विवाह आयुष्मती कनिका के साथ सम्पन्न हुआ, यह आयोजन उषा किरण पैलेस में हुआ जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी पहुंचे और परिवार को बधाइयाँ दीं।
शादी के मौके पर ऊर्जा मंत्री का अनोखा अंदाज देखने को मिला जब वे खुशी से झूमते नजर आए और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ईश्वर की असीम अनुकंपा और सभी के स्नेहिल आशीर्वाद से पुत्र रिपुदमन का विवाह संस्कार विधि-विधान से संपन्न हुआ और परंपराओं के अनुरूप आज उनके घर की दहलीज पर बहू नहीं बल्कि बेटी कनिका के रूप में लक्ष्मी का आगमन हुआ है।

