बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म Teen Patti से की थी, जिसमें उन्होंने अपर्णा खन्ना का किरदार निभाया था। हालांकि उन्हें असली पहचान साल 2013 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म Aashiqui 2 से मिली, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया।
आशिकी 2 में श्रद्धा कपूर ने Aditya Roy Kapur के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इसके बाद उन्होंने हैदर, एक विलेन और बागी जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया। उनके करियर की बड़ी हिट फिल्मों में हाल ही में रिलीज हुई Stree 2 भी शामिल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 874.58 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया।
फिल्मों की सफलता के साथ श्रद्धा कपूर की लोकप्रियता और कमाई दोनों में जबरदस्त इजाफा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 130 करोड़ रुपए आंकी गई है। वह एक फिल्म के लिए लगभग 5 करोड़ रुपए फीस लेती हैं, जबकि ब्रांड प्रमोशन के लिए करीब 1.6 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। एक्टिंग के अलावा उनका अपना फैशन ब्रांड ‘लेबल इमारा’ भी है।
लग्जरी लाइफस्टाइल की बात करें तो श्रद्धा के पास कई महंगी और शानदार कारों का कलेक्शन है। उनके गैराज में ऑडी क्यू7, मर्सिडीज बेंज जीएलई, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, लेम्बोर्गिनी हुराकैन टेक्निका, मर्सिडीज-बेंज एमएल 250 सीडीआई, मारुति सुजुकी स्विफ्ट और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी कारें शामिल हैं। मुंबई के जुहू इलाके में उनका बीच किनारे आलीशान घर है, जहां वे अपने परिवार के साथ करीब 60 करोड़ रुपए के अपार्टमेंट में रहती हैं। इसके अलावा मड आइलैंड में भी उनका एक बंगला है, जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपए बताई जाती है।

