दूषित पानी पर मौन प्रदर्शन या सियासी तमाशा, कांग्रेस के विरोध में खुली पोल

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने मौन और उपवास प्रदर्शन का आयोजन किया, लेकिन यह विरोध खुद कांग्रेस के लिए सवालों के घेरे में आ गया। प्रदर्शन के दौरान जहां मौन रखने की बात कही गई थी, वहीं कई नेता और कार्यकर्ता आपस में बातचीत करते नजर आए और कुछ तो मोबाइल पर रील देखते हुए दिखाई दिए।

कांग्रेस ने दूषित पानी से हुई मौतों और मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में इस प्रदर्शन का ऐलान किया था, जिसमें नगर कांग्रेस कमेटी और ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता शामिल हुए। लेकिन कुछ ही समय में यह प्रदर्शन गंभीर विरोध की जगह हल्के मजाक में बदलता नजर आया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुड्डन पांडेय खुद कार्यकर्ताओं से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद कई नेता मोबाइल में रील चलाने में मशगूल नजर आए।

अब यह वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह सच में दूषित पानी से हुई मौतों के खिलाफ संवेदनशील विरोध था या फिर मासूमों की मौतों को राजनीतिक मुद्दा बनाकर भुनाने की एक लापरवाह कोशिश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *