26 टन गौमांस मामले में SIT का गठन, ACP करेंगे जांच का नेतृत्व, और भी आरोपी आ सकते हैं सामने

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्लॉटर हाउस में बड़ी मात्रा में गौमांस मिलने के मामले में पुलिस ने SIT का गठन किया है। भोपाल पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर गठित इस विशेष जांच टीम की कमान ACP उमेश तिवारी को सौंपी गई है। जांच में दो थाना प्रभारी भी सहयोग करेंगे।

SIT यह पता लगाएगी कि गौमांस कहां से लाया गया था और कब से यह अवैध धंधा चल रहा था। जांच के दौरान इस मामले में और भी आरोपियों के नाम सामने आ सकते हैं। फिलहाल पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

दरअसल, 17 दिसंबर की रात भोपाल पुलिस मुख्यालय के सामने हिंदू संगठनों ने मांस से भरा एक ट्रक पकड़ा था। संगठनों का आरोप था कि ट्रक में ले जाया जा रहा मांस गोमांस है। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और सबसे पहले ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया।

जब्त मांस को जांच के लिए राज्य पशु चिकित्सालय जहांगीराबाद भेजा गया था, जहां लैब रिपोर्ट में कुल 26 टन मांस गोमांस पाया गया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और अब SIT इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *