झारखंड से लापता हुआ बेटा, दर-दर भटक रही बूढ़ी मां, सीएम डॉ. मोहन से लगाई गुहार

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के बरमान में रहने वाला शुभम चौरसिया 5 जनवरी से लापता है और अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। घर में उसकी बुजुर्ग मां और छोटा भाई रहते हैं, जहां पूरे परिवार की जिम्मेदारी शुभम के कंधों पर ही थी। बेटे के अचानक गायब होने से मां का रो-रोकर बुरा हाल है और वह लगातार दर-दर भटकने को मजबूर है।

शुभम के लापता होने को लेकर स्थानीय निवासियों ने बरमान चौकी में एसपी के नाम ज्ञापन भी सौंपा, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। थक-हारकर बुजुर्ग मां ने अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुहार लगाई है और अपने बेटे को जल्द से जल्द खोजने की अपील की है।

इस मामले में बरमान चौकी प्रभारी आशीष गुपचे ने बताया कि शुभम चौरसिया झारखंड के रामगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित एक शराब दुकान में काम करता था। रामगढ़ थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी और उसी दिन से वह लापता है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और शुभम की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *