सोना मोहनपात्रा ने किया अरिजीत सिंह का समर्थन, बोलीं– आज़ादी और नए सफर की शुरुआत

मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का ऐलान किया था।
उन्होंने साफ किया था कि वह अब किसी नए प्लेबैक प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनेंगे।
अरिजीत के इस फैसले के बाद अब जानी-मानी गायिका सोना मोहनपात्रा उनके समर्थन में सामने आई हैं।

सोना मोहनपात्रा ने इस कदम को बेहद सकारात्मक बताते हुए इसे आज़ादी और नए सफर की शुरुआत कहा है।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा कि अरिजीत जैसे बड़े कलाकार का ऐसा फैसला इंडस्ट्री के लिए एक नई मिसाल है।
उन्होंने कहा कि खुद के लिए जगह बनाना, खुद को तलाशना और अपनी शर्तों पर संगीत रचना व गाना साहस का काम है।

सोना मोहनपात्रा ने लिखा कि आज के दौर में कई प्रतिभाशाली सिंगर्स सिर्फ डेमो गानों तक सीमित रह जाते हैं।
उन्हें असली गाने गाने का मौका बहुत कम मिल पाता है।
अक्सर एक ही आवाज को बार-बार इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि वह आसान और सुरक्षित विकल्प माना जाता है।

उन्होंने यह भी लिखा कि डेमो सिंगर्स को मेहनताना नहीं मिलता, सिर्फ मौके का लालच दिया जाता है।
कई बार म्यूजिक डायरेक्टर भी थक जाते हैं और मजबूरी में वही पुरानी आवाज चुन लेते हैं।
सोना ने अरिजीत सिंह को सलाम करते हुए कहा कि यह नया रास्ता उन्हें खुशी, संतोष और रचनात्मक आज़ादी देगा।

सोना मोहनपात्रा ने उन कलाकारों को सलाम किया जो डर के बजाय आज़ादी को चुनते हैं।
उन्होंने लिखा कि यह किसी सफर का अंत नहीं, बल्कि यहीं से एक नए दौर की शुरुआत होती है।
अंत में उन्होंने कहा कि अरिजीत सिंह को सलाम, जो वे आने वाले समय में बनने वाले हैं, और उस ओरिजिनल म्यूजिक को सलाम जो किसी फिल्मी इकोसिस्टम का हिस्सा नहीं, बल्कि अपनी पहचान खुद बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *