कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की KKR को चेतावनी, बोले– IPL से बांग्लादेशी खिलाड़ियों को बाहर करो, हिंदुओं की भावनाओं से मत खेलो

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने इंडियन प्रीमियर लीग में बांग्लादेशी खिलाड़ी को शामिल किए जाने को लेकर शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि IPL से बांग्लादेशी खिलाड़ियों को बाहर किया जाए और हिंदुओं की भावनाओं के साथ बार-बार खिलवाड़ न किया जाए।

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि बांग्लादेश का कोई भी क्रिकेटर IPL में नहीं आना चाहिए। इसी को लेकर उन्होंने यह भी पता करवाया कि किस-किस टीम में बांग्लादेशी खिलाड़ी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि IPL में सिर्फ एक ही बांग्लादेशी खिलाड़ी खरीदा गया है और इसी बात को लेकर उनकी नाराजगी सामने आई है।

उन्होंने आगे कहा कि यह खिलाड़ी मुंबई से जुड़ी एक टीम द्वारा खरीदा गया है और इसी वजह से वे अपनी बात सार्वजनिक रूप से रख रहे हैं। कथा के मंच से बोलते हुए देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि अगर किसी को हिंदुओं से प्रेम है, भारत से प्रेम है और हिंदुओं की मौत का दुख है, तो केकेआर तुरंत उस बांग्लादेशी खिलाड़ी को अपनी टीम से बाहर करे।

देवकीनंदन ठाकुर ने यह भी कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया, तो वे कोलकाता नाइट राइडर्स के बहिष्कार के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि यह आखिरी मौका है और अब फैसला टीम को ही करना होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि मिस्टर केकेआर यह बात भूलना नहीं चाहिए कि हिंदुस्तानियों ने ही उन्हें हीरो बनाया है और जो हीरो बना सकता है, वही जरूरत पड़ने पर जीरो भी बना सकता है। उन्होंने कहा कि अभी समय है संभलने और सुधरने का, वरना हालात ऐसे बन सकते हैं कि फिर कोई भी बचाने वाला नहीं होगा।

अपने बयान में देवकीनंदन ठाकुर ने बांग्लादेशी खिलाड़ी की कीमत का जिक्र करते हुए कहा कि मुस्तफिजुर रहमान को 9 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि यह पैसा कहां जाएगा और इसका इस्तेमाल किस लिए होगा। उन्होंने दर्शकों से सवाल करते हुए कहा कि अगर KKR ने उस खिलाड़ी की कैंसलेशन नहीं की, तो यह बहुत बड़ा खेल साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *