MP बोर्ड परीक्षा को लेकर सख्त गाइडलाइंस जारी, सामूहिक नकल पर पूरे केंद्र की परीक्षा रद्द

भोपाल। मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि यदि किसी परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल पाई जाती है तो उस पूरे केंद्र की परीक्षा निरस्त कर दी जाएगी। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ जैसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। नकल करते पकड़े जाने पर परीक्षार्थी को तीन साल तक की जेल या पांच हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है, वहीं छात्रों की नकल में मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति को भी तीन साल की सजा का प्रावधान किया गया है।

एमपी बोर्ड के अनुसार कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में संपन्न होंगी। बोर्ड का कहना है कि इन सख्त नियमों का मकसद परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना है, ताकि मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *