भोपाल। मध्यप्रदेश के चर्चित कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है, कोर्ट ने अगली सुनवाई तक उन्हें स्टे दे दिया है, इस मामले की अगली सुनवाई अब 23 जुलाई को होगी और तब तक उन्हें अंतरिम राहत मिलेगी
दरअसल, इससे पहले ग्वालियर हाईकोर्ट ने उनके चुनाव को शून्य घोषित कर दिया था और सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए 15 दिन का समय दिया था, जिसके बाद मुकेश मल्होत्रा ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जहां उनकी ओर से वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने पैरवी की
हाईकोर्ट के फैसले में उनके खिलाफ चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामलों की जानकारी छुपाने का आरोप लगाया गया था, 9 मार्च को आए इस फैसले के बाद मामला काफी चर्चा में रहा
हालांकि सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बावजूद मुकेश मल्होत्रा राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं कर पाएंगे और उन्हें मानदेय भी नहीं मिलेगा, लेकिन वे विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा ले सकेंगे, फिलहाल अब सभी की नजर 23 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हुई है

