हरदा में 6 साल के मासूम की संदिग्ध मौत खंडहर स्कूल में मिला शव एम्बुलेंस पर उठे सवाल

 हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां सुखरास गांव के खंडहर पड़े स्कूल में छह साल के मासूम का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

परिजनों के मुताबिक बच्चा रोज की तरह आंगनबाड़ी गया था लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिवार ने तलाश शुरू की और कुछ ही देर में खंडहर स्कूल के अंदर उसका शव बरामद हुआ।

मृतक के बड़े पापा दिलीप ने बताया कि बच्चे की मां का निधन तब हो गया था जब वह महज सात महीने का था और तभी से मासूम उन्हीं के साथ रह रहा था।

सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक परिजन शव को घर ले जा चुके थे, बाद में पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया।

इस मामले में एम्बुलेंस की देरी को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, परिजनों का आरोप है कि घंटों इंतजार के बावजूद एम्बुलेंस नहीं पहुंची और मजबूरी में निजी वाहन से शव को अस्पताल ले जाना पड़ा।

घटना पर स्थानीय विधायक रामकिशोर दोगने ने एम्बुलेंस सेवा की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए शिकायत करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *