Bigg Boss 19 के बाद तान्या मित्तल का पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट, रियलिटी शो से निकलते ही किया डेब्यू

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल बिग बॉस 19 में नजर आने के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. शो के दौरान उनकी एक्टिंग को लेकर जहां एक तरफ लोग उन्हें ओवर एक्टिंग की दुकान कहकर ट्रोल करते नजर आए, वहीं दूसरी तरफ शो खत्म होते ही तान्या के करियर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही तान्या मित्तल को उनका पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट मिल गया है और उन्होंने एक ब्रांड के विज्ञापन के जरिए एक्टिंग में डेब्यू कर लिया है.

बिग बॉस 19 में हर बार की तरह इस बार भी एकता कपूर ने मंच से कुछ कंटेस्टेंट्स को काम का ऑफर दिया था, जिसमें तान्या मित्तल और अमाल मलिक का नाम शामिल था. इसी कड़ी में अब तान्या ने अपना पहला एड शूट पूरा कर लिया है. सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘यस मैडम’ ब्रांड के विज्ञापन में एक्टिंग करती नजर आ रही हैं.

वायरल वीडियो सामने आने के बाद तान्या के फैंस काफी खुश हैं और कमेंट्स के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स एक बार फिर उनकी एक्टिंग पर सवाल उठाते हुए ओवर एक्टिंग का तंज कसते दिखाई दे रहे हैं. रिएक्शन चाहे जैसे भी हों, लेकिन इतना साफ है कि बिग बॉस के बाद तान्या मित्तल को इंडस्ट्री में पहला मौका मिल चुका है.

गौरतलब है कि तान्या मित्तल बिग बॉस 19 में टॉप 5 फाइनलिस्ट तक का सफर तय करने में कामयाब रहीं थीं. हालांकि वह चौथे नंबर पर शो से बाहर हो गईं, लेकिन शो में उनकी मौजूदगी ने उनकी पॉपुलैरिटी को काफी बढ़ा दिया है. अब बिग बॉस के बाद मिले इस पहले प्रोजेक्ट के साथ तान्या मित्तल एक्टिंग की दुनिया में अपने नए सफर की शुरुआत कर चुकी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *