Toxic में तारा सुतारिया का पहला लुक हुआ रिवील, इस रोल में दिखेंगी धमाल

साउथ के सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स लगातार स्टारकास्ट के फर्स्ट लुक्स शेयर कर रहे हैं। कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और नयनतारा के बाद अब तारा सुतारिया का भी बोल्ड लुक सामने आया है।

तारा सुतारिया के इस नए पोस्टर में उन्हें रेबेका नाम के किरदार में देखा जा सकता है। हाथ में बंदूक लेकर तारा का अंदाज काफी धमाकेदार और बोल्ड है।

मेकर्स ने लिखा है – ‘पेश है तारा सुतारिया, रेबेका के किरदार में, बड़ों के लिए एक जहरीली परी कथा।’ फिल्म के बाकी सितारों के लुक्स भी हर बार कुछ नया लेकर आते हैं।

फिल्म ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी भी लीड रोल में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *