गांधी मेडिकल कॉलेज में आधी रात छात्रों और पुलिस के बीच तनाव गर्ल्स हॉस्टल में देर रात पुलिस की पूछताछ ADSP पर अभद्रता का आरोप

भोपाल। भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस छात्रा रोशनी की 10 फरवरी को संदिग्ध हालात में मौत के बाद माहौल और गरमा गया जब जांच के सिलसिले में देर रात पुलिस गर्ल्स हॉस्टल पहुंची और पूछताछ शुरू की जिससे छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया।

बताया जा रहा है कि छात्रा का शव एक प्राइवेट हॉस्टल के बाथरूम में मिला था और पास में एसिड की खाली बोतल भी बरामद हुई थी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में एसिड से मौत की पुष्टि हुई है लेकिन परिजन और छात्र इसे आत्महत्या मानने से इनकार कर रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

छात्रों का आरोप है कि रात करीब 12 बजे पुलिस टीम बिना वारंट हॉस्टल पहुंची और फर्स्ट ईयर की एक अन्य छात्रा से लंबे समय तक बयान लेने की कोशिश की गई जबकि पर्याप्त महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी नहीं थी और बंद कमरे में करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई जो पूरी तरह अनुचित है।

छात्रों ने ADSP शालिनी दीक्षित पर अभद्रता और असभ्य व्यवहार का आरोप लगाया है और कहा है कि पूरी कार्रवाई बिना पूर्व सूचना और संवेदनशीलता के की गई जिससे हॉस्टल में अफरा तफरी मच गई और आधी रात तक छात्र नारेबाजी करते रहे।

छात्रों का कहना है कि वे जांच के खिलाफ नहीं हैं लेकिन जांच का तरीका सम्मानजनक और नियमों के तहत होना चाहिए, वहीं रोशनी के पिता भी पहले ही कह चुके हैं कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती और मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *