1100 से ज्यादा धमकी भरे ईमेल भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार, कर्नाटक से दबोचा गया श्रीनिवास, कई राज्यों में फैली थी दहशत

भोपाल। मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बम ब्लास्ट की धमकी देकर दहशत फैलाने वाले आरोपी श्रीनिवास को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, दिल्ली पुलिस ने उसे कर्नाटक के मैसूर से पकड़ा है, आरोपी लंबे समय से ईमेल के जरिए सरकारी और निजी संस्थानों को निशाना बना रहा था और उसकी धमकियों से कई जगहों पर हड़कंप मच गया था।

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने 1100 से ज्यादा धमकी भरे ईमेल भेजे थे, जिनमें भोपाल का कमिश्नरेट, नापतोल विभाग, पीपल्स यूनिवर्सिटी, एम्स भोपाल, जेके यूनिवर्सिटी, अटल बिहारी हिंदी यूनिवर्सिटी, मंत्रालय के साथ-साथ सतना, बड़वानी और मैहर की जिला अदालतें भी शामिल थीं, इतना ही नहीं भोपाल और इंदौर एयरपोर्ट को भी उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई थीं।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने हाईकोर्ट, स्कूल-कॉलेज और कई सरकारी दफ्तरों को भी निशाना बनाया था, लगातार मिल रही धमकियों के बाद एजेंसियों ने गहन जांच शुरू की और लंबी पड़ताल के बाद आखिरकार आरोपी को ट्रेस कर लिया गया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह मानसिक रूप से अस्थिर है या फिर जानबूझकर सुरक्षा एजेंसियों और लोगों को परेशान करने के लिए इस तरह की हरकत कर रहा था, इस पूरे मामले ने एक बार फिर साइबर सुरक्षा और सतर्कता को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *