दुर्गा मंदिर में इस्लाम का झंडा मिलने से बवाल, माता के त्रिशूल के पास रखा हरा कपड़ा, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

छिंदवाड़ा (अमरवाड़ा)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा इलाके में उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब एक दुर्गा मंदिर के गेट पर इस्लाम का झंडा लगाए जाने का मामला सामने आया। इतना ही नहीं, असामाजिक तत्वों ने मंदिर परिसर में माता रानी के पास रखे त्रिशूल पर हरे रंग का कपड़ा भी रख दिया, जिससे धार्मिक आस्था से छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।

बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना सोनपुर गांव की है, जहां कुछ असामाजिक तत्वों की इस हरकत के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। जैसे ही गांव के लोगों को इस घटना की जानकारी मिली, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की हरकतें इलाके की शांति और आपसी भाईचारे को बिगाड़ने की कोशिश हैं। लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और इलाके में शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *