CNG भरवाते वक्त थम गई सांसें, कर्मचारी की सूझबूझ बनी जीवनरक्षक, CPR से बची कार चालक की जान

डबरा। देशभर में युवाओं और मध्यम आयु वर्ग में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, कहीं जिम में तो कहीं खड़े-खड़े जान जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां CNG भरवाते समय एक कार चालक को अचानक हार्ट अटैक आ गया, लेकिन मौके पर मौजूद कर्मचारी की तत्परता ने बड़ा हादसा टाल दिया।
घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे NH-44 हाईवे स्थित श्रीराम फिलिंग स्टेशन की है। कार चालक अपनी गाड़ी में CNG भरवाने के बाद जैसे ही सीट पर बैठकर निकलने लगा, तभी उसे अचानक सीने में दर्द हुआ और वह बेहोश हो गया। यह नजारा देख पंप पर मौजूद CNG कर्मचारी अरमान खान बिना घबराए तुरंत दौड़े और चालक को CPR देना शुरू कर दिया।
कुछ ही मिनटों की मेहनत के बाद कार चालक को होश आ गया और उसकी सांसें लौट आईं। इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पूरी घटना फिलिंग स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके सामने आने के बाद हर तरफ कर्मचारी अरमान खान की सूझबूझ और मानवता की जमकर सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *