दोस्त निकला दगाबाज… बहन से इश्क की खबर मिलते ही भाई ने बीच शहर जमीन पर लिटाकर पीटा

रीवा। शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीच सड़क एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। मामला शिल्पी प्लाजा के पीछे का बताया जा रहा है, जहां दोस्ती अचानक दुश्मनी में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक का अपने ही दोस्त की बहन के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। जैसे ही इस रिश्ते की जानकारी युवती के भाई को लगी, वह गुस्से से बेकाबू हो गया। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को बीच सड़क पर पकड़ लिया और जमीन पर लिटाकर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। कुछ ही मिनटों में वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीर तमाशबीन बनकर देखते रहे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया, लेकिन प्रेम प्रसंग का मामला होने के कारण किसी भी पक्ष ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई। समझाइश के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।

पुष्पेन्द्र मिश्रा ने बताया कि यदि किसी पक्ष की ओर से शिकायत मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां दोस्ती, प्यार और गुस्से का अंजाम बीच सड़क पर देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *