खेल खेल में हो गया कांड एक ही परिवार के 10 लोग बीमार अस्पताल में इलाज जारी

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां घर में खेलते हुए चार साल की बच्ची से एक बड़ी अनहोनी हो गई और पूरे परिवार के दस लोग बीमार पड़ गए।

बागली गांव में अचानक उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब परिवार के सदस्यों को एक के बाद एक चक्कर आने लगे, उल्टियां शुरू हो गईं और कुछ लोगों की हालत बेहोशी जैसी हो गई।

परिजनों ने जब कारण तलाशा तो पता चला कि खेल खेल में चार साल की बच्ची ने घर में रखे पानी में कीटनाशक मिला दिया था और वही पानी परिवार के लोगों ने पी लिया।

घटना सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आनन फानन में सभी बीमार लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया।

बीमार पड़ने वालों में पांच बच्चे, तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

डॉक्टरों ने हालात को देखते हुए तुरंत उपचार शुरू किया और राहत की बात यह है कि समय रहते इलाज मिलने से किसी की जान को खतरा नहीं हुआ है।

खबर लिखे जाने तक सभी मरीजों की हालत स्थिर और सामान्य बताई जा रही है और प्रशासन भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *