महबूब, महबूबा और मौत का खौफनाक अंजाम: चलती ट्रेन में मामूली विवाद के बाद प्रेमी ने प्रेमिका को नीचे फेंका, दो टुकड़ों में बंटी महिला की दर्दनाक मौत

प्यार, भरोसा और साथ निभाने के वादों के बीच एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने रिश्तों को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। जिस शख्स को महिला ने अपनी जिंदगी से भी ज्यादा चाहा, वही उसकी मौत का कारण बन गया। एक मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय महिला रुखसाना किशनी निवासी अपने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों 55307 कासगंज-रामनगर पैसेंजर ट्रेन से बरेली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सफर के बीच पानी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया।

विवाद के दौरान महिला ने गुस्से में अपने प्रेमी को ट्रेन से कूदने की धमकी दे दी। यह सुनकर प्रेमी का गुस्सा और भड़क गया और उसने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। आरोपी ने महिला को चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया। तेज रफ्तार ट्रेन के नीचे आने से महिला का शरीर दो हिस्सों में कट गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने जैसे ही यह खौफनाक मंजर देखा, तुरंत इसकी सूचना जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *