राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, बेहतरीन उड़ान और सटीक लैंडिंग ने लोगों को किया हैरान

बागेश्वर जिले के कपकोट में राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। देश के 64 प्रतिभागियों ने यहां शानदार उड़ान और सटीक लैंडिंग का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन जालेख से उड़ान भरते पैराग्लाइडरों ने कपकोट के आसमान को रंग-बिरंगी छतरियों से भर दिया। यह दृश्य दर्शकों के लिए रोमांच का केंद्र बना।

इस प्रतियोगिता ने कपकोट क्षेत्र को एडवेंचर टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संकल्प है कि उत्तराखण्ड में पारंपरिक टूरिज्म के साथ एडवेंचर टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जाए।

इस दिशा में विभिन्न स्थानों को एडवेंचर टूरिज्म के अनुसार विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की इस पहल से न केवल राज्य के पर्यटन स्थलों का विकास हो रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *