सरकारी भर्तियों का बदलेगा पैटर्न, अब ESB सिर्फ पात्रता परीक्षा लेगा और विभाग सीधे स्कोरकार्ड से करेंगे चयन

भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकारी विभागों की भर्तियों के तरीके में बड़ा बदलाव होने जा रहा है जहां अब कर्मचारी चयन मंडल यानी ESB केवल पात्रता परीक्षा आयोजित करेगा और इसके बाद अलग-अलग विभाग अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड के आधार पर सीधे चयन प्रक्रिया पूरी करेंगे।

नई व्यवस्था का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है और मुख्य सचिव के समक्ष प्रस्तुतीकरण के बाद सामान्य प्रशासन विभाग से इसे सैद्धांतिक सहमति मिल गई है, अब इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने रखा जाएगा।

इस नई प्रणाली के लागू होने से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और फिलहाल जो प्रक्रिया एक से डेढ़ साल तक खिंच जाती है वह अब महज दो से ढाई महीने में पूरी हो सकेगी, साथ ही उम्मीदवारों को अलग-अलग पदों के लिए बार-बार परीक्षा देने की परेशानी से भी बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *