MP में गुमशुदा सामुदायिक भवन की तलाश खत्म, पूर्व विधायक के भवन पर बेटे ने किया अवैध कब्जा, तहसीलदार ने मुक्त कर कराया

बुरहानपुर। जिले के गणपति क्षेत्र में तहसीलदार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सामुदायिक भवन पर किए गए अवैध कब्जे को मुक्त कराया। इसके बाद भवन को एमागिर्द पंचायत को हैंडओवर कर दिया गया।

यह सामुदायिक भवन 2003 में पूर्व विधायक हमीद काजी द्वारा विधायक निधि से बनवाया गया था। लेकिन कई सालों से यह भवन लापता था। कई दिनों की जांच के बाद पता चला कि शहर की निजी निमाड़ वेली स्कूल में बने भवन में सामुदायिक भवन के दो कमरे चल रहे थे।

मामले की जानकारी मिलते ही तहसीलदार ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर भवन को कब्जे में लिया और पंचनामा बनाकर सामुदायिक भवन के दो कमरों को पंचायत को सौंप दिया। यह स्कूल पूर्व विधायक हमीद काजी के बेटे नूर काजी का है।

पंचायत ने कहा कि 2003 से लेकर अब तक की किराया वसूली की कार्रवाई की जाएगी। स्कूल संचालक नूर काजी ने इस कार्रवाई को अवैध बताते हुए न्यायालय का सहारा लेने की बात कही।

तहसीलदार ने बताया कि सामुदायिक भवन पर अवैध कब्जे की कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते आज कार्रवाई कर भवन कब्जे में लेकर पंचायत को हैंडओवर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *