सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के फैंस के लिए एक खास तोहफा आया है। फिल्म के देशभक्ति से भरे गाने ‘मातृभूमि’ का दमदार टीजर सामने आया है।
टीजर की शुरुआत सेना के बिगुल की आवाज़ से होती है, जो दिलों में देशभक्ति की लौ जगा देता है। 15 सेकंड के इस टीजर में हिम्मत, साहस और देश के प्रति अपार प्रेम की झलक साफ नजर आती है।
टीजर में हर मुश्किल के बीच तिरंगा मजबूती से फहरा रहा है, जो इस गाने की ताकत को दर्शाता है।
‘मातृभूमि’ गाना गणतंत्र दिवस से ठीक पहले यानी 24 जनवरी 2026 को रिलीज होगा। यह गाना सलमान खान फिल्म्स के म्यूजिक चैनल पर रिलीज किया जाएगा, जो एक खास क्रिएटिव कोलैबोरेशन का हिस्सा है।
इस गाने के बोल मशहूर गीतकार समीर अंजान ने लिखे हैं, जबकि अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी बेहतरीन आवाज़ से इसे सजाया है।
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है और इसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।
यह गाना और फिल्म दोनों ही देशभक्ति और वीरता की कहानी को नए अंदाज़ में पेश करेंगे। Fans इस गाने के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

