साल की शुरुआत भगवान भोलेनाथ के साथ: ओंकारेश्वर पहुंचे एक लाख श्रद्धालु, मां नर्मदा में लगाई आस्था की डुबकी

खंडवा। नए साल के पहले दिन खंडवा जिले के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग पर एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर नववर्ष की शुरुआत आशीर्वाद के साथ की।

जिला प्रशासन ने इस खास मौके पर तीर्थनगरी में सुरक्षा और सुविधा के लिए कड़े इंतजाम किए। 300 से ज्यादा जवान और 100 से अधिक अधिकारी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता में तैनात रहे।

बीते दो दिनों से बंद झुला पुल को वीआईपी और टिकट धारक श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है, ताकि भीड़ को संभाला जा सके।

ओंकारेश्वर मंदिर में भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सामान्य श्रद्धालुओं को जेपी चौक पुराने ब्रिज से मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। यह व्यवस्था 5 जनवरी तक जारी रहेगी।

खंडवा के कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि अब लोग अधिकतर धार्मिक पर्यटन की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उज्जैन के महाकाल मंदिर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग पर लाखों भक्त पहुंच रहे हैं।

इसलिए नववर्ष के अवसर पर यहां सुविधा और सुरक्षा दोनों का विशेष ध्यान रखा गया है।

साल की शुरुआत भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद के साथ हो रही है, श्रद्धा और भक्ति की इस महफिल में हर भक्त की मनोकामना पूरी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *