‘हिंदू’ शब्द बोलने में शर्म आती है उन्हें…’, CM फडणवीस ने ठाकरे बंधुओं पर बोला बड़ा हमला

मुंबई महानगरपालिका चुनाव को लेकर सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और इसी बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घाटकोपर के अमृत नगर में आयोजित जनसभा से ठाकरे बंधुओं पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीएमसी चुनाव के मद्देनज़र एक ओर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे लगातार मीडिया इंटरव्यू दे रहे हैं और दूसरी ओर सरकार पर आरोप लगाए जा रहे हैं, लेकिन इन बयानों से उनकी राजनीति की दिशा और सोच साफ नहीं हो पा रही है।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई जैसे बड़े महानगर की जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है और हाल ही में दोनों भाई नासिक गए थे, जहां उन्होंने मुंबई की बातें कीं, लेकिन जब मुंबई आते हैं तो न तो मुंबई की बात करते हैं और न ही यहां जनसभा करते हैं। मुख्यमंत्री ने इसे सीधा राजनीतिक विरोधाभास बताते हुए जनता के सामने रखने की बात कही।

अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नासिक की सभा की शुरुआत ‘मेरे प्यारे हिंदू भाइयों और बहनों’ से की गई थी, लेकिन मुंबई की सभा में ‘हिंदू’ शब्द पूरी तरह गायब रहा और वहां संबोधन ‘मेरे प्यारे देशभक्त नागरिकों’ कहकर किया गया।

देवेंद्र फडणवीस ने सवाल उठाया कि क्या मुंबई में ‘हिंदू’ शब्द बोलने में शर्म आती है या फिर किसी खास वर्ग के वोट बैंक को ध्यान में रखकर इससे बचा जा रहा है, और इसी के साथ उन्होंने ठाकरे बंधुओं पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए हमला तेज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *