पति पत्नी और पंगा’ में सभी को पछाड़कर बनी ये जोड़ी विनर – जानिए किसने जीता शो का खिताब

कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा तीन महीने से ज़्यादा धमाकेदार मनोरंजन देने के बाद अब अपने अंत पर पहुँच गया है, और आखिरकार शो को अपना विनर मिल गया है। टीवी की सुपरहिट जोड़ी रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने सभी प्रतियोगियों को मात देकर इस सीज़न की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

फिनाले में दो दमदार कपल्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला—रुबिना–अभिनव और देबिना–गुरमीत। इन दोनों जोड़ियों ने फिनाले टास्क में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। टास्क में पति–पत्नी को बिना एक भी शब्द बोले एक-दूसरे से दस सवालों के जवाब गेस करवाने थे। जोड़ी जिसने सबसे ज़्यादा सही जवाब दिए, वही विजेता बनी—और बाज़ी मारी रुबीना–अभिनव ने।

ग्रैंड फिनाले में आने से पहले शो ने अपने टॉप 4 फाइनलिस्ट भी सामने किए थे। स्वरा–फहाद 34 पॉइंट्स के साथ सबसे आगे, देबिना–गुरमीत 33 पॉइंट्स, गीता–पवन 31 पॉइंट्स और रुबीना–अभिनव 27 पॉइंट्स के साथ फिनाले में पहुंचे थे। पूरे सीज़न में इन जोड़ियों ने अपनी केमिस्ट्री, रिश्तों की मजबूती और परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता।

फिनाले एपिसोड पूरी तरह सेलिब्रेशन मोड में शूट किया गया था, जहां होस्ट सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी ने महफिल जमाए रखी। इसी के साथ हिना खान–रॉकी, सुदेश लहरी–ममता लहरी और अविका गौर–मिलिंद जैसे लोकप्रिय चेहरे भी शो का हिस्सा बने। वहीं अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शो में शामिल हुए थे।

आखिरकार फिनाले की रात ट्रॉफी उठाने का सपनों जैसा पल रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला के नाम रहा, जिन्होंने साबित कर दिया कि उनकी समझ, तालमेल और बॉन्डिंग ने हर परीक्षा को शानदार ढंग से पास कर दिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *