डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिला कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह धमकी अज्ञात शख्स ने हाईकोर्ट को ई-मेल के जरिए भेजी थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत सतर्क कर दिया गया।

कोर्ट परिसर को खाली कराया गया
सुबह करीब 8:30 बजे हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसमें दोपहर 2:30 बजे तक का समय दिया गया था। हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला न्यायाधीश की अनुमति से सुरक्षा कारणों के चलते पूरी नवीन कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
बॉम्ब स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने कोर्ट परिसर में सघन तलाशी ली, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। एहतियातन पूरे परिसर को खाली रखा गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां धमकी भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान और धमकी की सच्चाई पता करने में जुटी हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *