भोपाल, 18 मार्च 2026। मानसरोवर समूह के तिवारी परिवार ने सेवा और श्रद्धा का सुंदर संदेश देते हुए सिद्ध छिंद धाम में भगवान हनुमान जी की कृपा से एक विशाल भंडारे का सफल आयोजन गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रभु के दर्शन किए और प्रसादी ग्रहण की।

सिद्ध छिंद धाम हनुमान मंदिर के पवित्र वातावरण में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ प्रसादी (भंडारा) वितरण शाम 5 बजे तक अनवरत चलता रहा। इस दौरान मानसरोवर समूह की कुलाधिपति श्रीमती मंजुला तिवारी, प्रति कुलाधिपति इंजी. गौरव तिवारी और डायरेक्टर दिशा तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने स्वयं उपस्थित रहकर आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

श्रद्धालुओं ने लिया पुण्य लाभ
आयोजन में भक्तों ने सपरिवार पधारकर पहले हनुमान जी के दिव्य दर्शन किए और उसके बाद भंडारे की प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।भारी भीड़ के बावजूद कार्यक्रम स्थल पर सेवादारों द्वारा बेहतर प्रबंधन देखने को मिला, जिससे श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन प्राप्त हुए। मंदिर परिसर पूरे समय ‘जय श्रीराम’ और ‘जय हनुमान’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।

