मध्यप्रदेश के सागर जिले के मकरोनिया क्षेत्र में हनुमान जयंती की शोभायात्रा उस वक्त मातम में बदल गई, जब डीजे सिस्टम का हिस्सा अचानक टूटकर नाच रहे लोगों के ऊपर गिर गया।
जानकारी के मुताबिक, रस्सी टूटने की वजह से डीजे का आधा हिस्सा सड़क पर आ गिरा, जिसकी चपेट में कई श्रद्धालु आ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद मौजूद लोगों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने तुरंत घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान 14 वर्षीय आर्यन कोरी की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि हर साल की तरह इस बार भी हनुमान मंदिर से भव्य चल समारोह निकाला गया था, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे और डीजे की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे।
जैसे ही शोभायात्रा होटल पैराडाइज के पास पहुंची, अचानक डीजे को थामे रस्सियां टूट गईं और बड़ा हादसा हो गया।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

