भोपाल में दर्दनाक हादसा, पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 10 महीने की मासूम की मौत

भोपाल। राजधानी भोपाल के शाहजहानाबाद इलाके में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 10 महीने की बच्ची की मौत हो गई।
मासूम का शव देखते ही मां सन्न रह गई और घर में मातम पसर गया।

जानकारी के मुताबिक कारण सिंह जाटव PNB कॉलोनी ईदगाह हिल्स में अपने परिवार के साथ रहते हैं।
परिवार में उनकी पत्नी, पांच साल का बेटा और 10 महीने की बेटी प्रनिसा शामिल थी।
बुधवार शाम बच्ची खेलते-खेलते बाथरूम में चली गई और वहां रखी पानी से भरी बाल्टी में गिर गई।

जिस वक्त यह हादसा हुआ, बच्ची की मां किचन में खाना बना रही थी।
करीब 10 मिनट बाद जब मां बाथरूम पहुंची तो बेटी को बाल्टी में डूबा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
बच्ची का चेहरा नीला पड़ चुका था।

मां तुरंत बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *