MP में फिर आदिवासी युवक की हत्या जूते पहनकर गुजरने के विवाद में दो बदमाशों ने पीट पीटकर उतारा मौत के घाट दोनों आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के एक गांव में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया जहां बरगवां थाना क्षेत्र के कन्नई गांव में एक आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान विष्णु बैगा के रूप में हुई है जो अपने गांव गुल्ली डांड से कन्नई पाही में आयोजित छठी बरही कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था और रास्ते में रवि ढाबे के पास सामान लेने रुका था।

यहीं पहले से मौजूद विक्रम बैस और केशव बैस से जूते पहनकर गुजरने की बात पर कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

आरोप है कि दोनों युवकों ने लाठी डंडों और लोहे की रॉड से विष्णु पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके बाद परिजन उसे बैढ़न के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस को रात करीब 11 बजे मारपीट की सूचना मिली थी और तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया था, पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था लेकिन युवक की मौत के बाद अब हत्या की धाराएं जोड़ दी गई हैं और पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *