नीलगाय का शिकार कर ढाबों में बेच रहे थे मांस, वन विभाग की कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार

मुरैना। Morena जिले में नीलगाय के अवैध शिकार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नीलगाय का शिकार कर उसका मांस ढाबों में बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 50 किलो से ज्यादा मांस भी बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार पूरा मामला Saraichhola थाना क्षेत्र के जारह गांव का बताया जा रहा है। आरोपियों ने खांडोली सिहोरी के जंगल में दो दिन पहले नीलगाय का शिकार किया था। इसके बाद उन्होंने उसका मांस अलग-अलग ढाबों में बेच दिया था।

मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घरों पर दबिश दी। तलाशी के दौरान एक आरोपी के घर से 50 किलो से ज्यादा नीलगाय का मांस बरामद हुआ। इसके साथ ही मौके से नीलगाय का सिर और चमड़ी भी जब्त की गई है।

वन विभाग की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले में पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध शिकार से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *