विश्व शांति के लिए उज्जैन से पहल, बड़ा गणेश मंदिर में शुरू हुआ विशेष पाठ

उज्जैन। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच धर्मनगरी उज्जैन से विश्व शांति के लिए एक खास आध्यात्मिक पहल शुरू की गई है, जहां बड़ा गणेश मंदिर में विशेष शांति पाठ का आयोजन किया जा रहा है।

संकष्टी चतुर्थी से शुरू हुए इस अनुष्ठान में रोजाना एक घंटे तक विद्वान पुजारी, पुरोहित और बटुक मंत्रोच्चार कर विश्व शांति की कामना कर रहे हैं, जिसमें श्रद्धालुओं की भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है।

गुरु सांदीपनी के वंशज पंडित अक्षत व्यास ने बताया कि वर्तमान वैश्विक हालात चिंताजनक हैं और ऐसे समय में सामूहिक प्रार्थना शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

उन्होंने कहा कि यह विशेष पाठ अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा और जब तक विश्व में शांति स्थापित नहीं होती, तब तक रोज मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार किया जाएगा।

इस अनुष्ठान में कोई भी आम नागरिक शामिल हो सकता है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर विश्व कल्याण की भावना से प्रार्थना कर रहे हैं, मान्यता है कि भगवान गणेश के समक्ष किया गया यह सामूहिक पाठ वैश्विक संकट को दूर करने में सहायक हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *