उज्जैन। मध्य प्रदेश के Ujjain में स्थित Maharshi Sandipani Rashtriya Ved Vidya Pratishthan से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक द्वारा छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है।
वायरल वीडियो के मुताबिक यह घटना 15 मार्च की बताई जा रही है, जिसमें शिक्षक दत्तदास एक छात्र को छड़ी से लगातार मारते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं वीडियो में संस्थान से जुड़े अन्य लोग भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं।
यह संस्थान भारत सरकार के अधीन आता है, ऐसे में अब तक इस मामले में कोई भी जिम्मेदार खुलकर सामने नहीं आया है और न ही आधिकारिक प्रतिक्रिया दी गई है।
बताया जा रहा है कि संस्थान में करीब 75 छात्र वेद और संस्कृत की शिक्षा ले रहे हैं, जो देश के अलग-अलग हिस्सों से यहां पढ़ने आते हैं, वहीं परिसर में ही हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे छात्रों का बाहरी दुनिया से संपर्क काफी सीमित रहता है।
संस्थान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं, मुख्य द्वार पर गार्ड तैनात रहते हैं और बाहरी लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाती, यही वजह है कि अंदर की गतिविधियों की जानकारी बाहर कम ही पहुंच पाती है।
अब छात्र की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद संस्थान की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, लेकिन फिलहाल इस पूरे मामले में कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहा है और जांच को लेकर भी स्थिति साफ नहीं हो पाई है।

