‘AI प्रदेश’ की ओर बढ़ रहा यूपी, Puch AI के साथ 25,000 करोड़ का MoU, सीएम योगी बोले- इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से उत्तर प्रदेश तेजी से विकसित हो रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में लगातार नई पहल की जा रही है। इसी कड़ी में योगी सरकार अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भी बड़े कदम उठा रही है।

उत्तर प्रदेश ने Puch AI के साथ 25,000 करोड़ रुपये का MoU किया है। यह पहल राज्य में गवर्नेंस को मजबूत करेगी और इनोवेशन को बढ़ावा देगी।

सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर लिखा कि नया उत्तर प्रदेश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत को अपना रहा है। Puch AI के साथ किए गए इस समझौते के तहत राज्य में AI पार्क, बड़े पैमाने पर डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर, AI कॉमन्स और एक AI यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी। यह युवाओं के सपनों को नई उड़ान देगा।

सीएम ने आगे कहा कि यह पहल न सिर्फ राज्य के विकास को गति देगी बल्कि गुड गवर्नेंस को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। इसके माध्यम से युवाओं के लिए भविष्य के अवसर तैयार होंगे और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *