खंडवा। शहर के रविंद्र नगर गेट के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान जबरदस्त हंगामा देखने को मिला जहां घर के आगे ओटला बनाकर रह रही एक महिला ने नगर निगम की कार्रवाई का विरोध किया और महिला व सिटी मजिस्ट्रेट के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
नगर निगम का अमला ईई राधेश्याम उपाध्याय और सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह के साथ मौके पर पहुंचा और जैसे ही जेसीबी से ओटला हटाने की कार्रवाई शुरू हुई महिला मशीन के सामने खड़ी हो गई और कार्रवाई रोकने की कोशिश करने लगी।
महिला ने विरोध करते हुए कहा कि हम यहां साफ-सफाई करते हैं तुम तोड़कर दिखाओ बस यहां जितने लोग हैं सबको न फंसा दिया तो फिर बोलना और उसने अधिकारियों को धमकी भरे लहजे में चेतावनी भी दी।
बहस बढ़ने पर महिला ने कहा कि वह अधिकारियों पर उल्टा केस कर देगी और सिटी मजिस्ट्रेट से पहले उसे गिरफ्तार करने की बात कहने लगी और आगे के मकानों की ओर इशारा करते हुए बोली कि क्या बाकी लोगों का ओटला अतिक्रमण नहीं है।
महिला की धमकी पर सिटी मजिस्ट्रेट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यह अतिक्रमण है और इसे हटाया जाएगा और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जेसीबी से कार्रवाई जारी रखी जाए।
करीब एक घंटे तक चले विवाद और हंगामे के बाद नगर निगम ने अतिक्रमण हटाया और मौके पर स्थिति को काबू में लिया गया जबकि पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर चर्चा का विषय बन गया।

