महाकाल की शरण में वसुंधरा राजे, नंदी हॉल से किए दर्शन, मंदिर व्यवस्था की जमकर सराहना

उज्जैन। वसुंधरा राजे आज उज्जैन पहुंचीं और विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर बाबा महाकाल का ध्यान लगाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

दर्शन के बाद उन्होंने भगवान वीरभद्र का पूजन किया और श्री महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह में निकलने वाले पवित्र ध्वज की भी पूजा की। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। नंदी हॉल में पहुंचकर उन्होंने नंदी महाराज का पूजन किया और भगवान महाकाल को जल अर्पित किया।

वसुंधरा राजे ने कहा कि राजस्थान से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल मंदिर दर्शन के लिए आते हैं और बाबा महाकाल का आशीर्वाद हम सब पर बना हुआ है। उन्होंने मंदिर में भक्तों को मिल रही सुलभ दर्शन व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाएं बेहद सराहनीय और सुव्यवस्थित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *