शाकाहारी वाले सावधान! एक ही फ्रिज में रखा मिला वेज और नॉनवेज, रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में खाद्य विभाग की छापेमारी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जहां एक रेस्टोरेंट के फ्रिज में वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थ एक साथ रखे मिले। इस लापरवाही को देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।

शहर के होम साइंस कॉलेज रोड स्थित रोल्स मेनिया रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग ने छापा मारा, जहां जांच के दौरान यह गंभीर अनियमितता सामने आई।

कार्रवाई के दौरान पाया गया कि रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। एक्सपायरी डेट का सॉस और स्क्वॉश इस्तेमाल किया जा रहा था, जिससे लोगों की सेहत को खतरा हो सकता था।

इतना ही नहीं, रेस्टोरेंट का पंजीयन किसी और जगह का था, जबकि संचालन दूसरी जगह किया जा रहा था।

इन सभी अनियमितताओं को देखते हुए खाद्य विभाग ने तुरंत रेस्टोरेंट का पंजीयन निरस्त कर दिया है और खाद्य सामग्री के विक्रय पर रोक लगा दी गई है।

फिलहाल विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *