जेल के भीतर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मचा हड़कंप साइबर क्राइम टीम जांच में जुटी

इंदौर। सोशल मीडिया पर इन दिनों तरह तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं और इसी कड़ी में जेल के भीतर का एक वीडियो पिछले कुछ दिनों से तेजी से फैल रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक साइबर सेल की टीम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर बनाए हुए है और जो भी वीडियो नियमों का उल्लंघन करते हैं या भय का माहौल फैलाते हैं उन पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। जेल से जुड़ा यह वायरल वीडियो भी साइबर टीम की निगरानी में आया है, जिसके बाद संबंधित सोशल मीडिया आईडी को जांच के दायरे में लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि वीडियो किसने बनाया और किस उद्देश्य से इसे वायरल किया गया, इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *