शादी के बाद पहली बार साथ नजर आएंगे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, ‘रणबाली’ के गाने का टीजर रिलीज

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna अब पहली बार शादी के बाद पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म Ranbaali के मेकर्स ने फैंस को खास तोहफा देते हुए फिल्म के पहले गाने ‘ओ मेरे सजन’ का टीजर रिलीज कर दिया है। खास बात यह है कि इस गाने में दोनों की शादी की झलक दिखाई गई है और मेकर्स ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं भी दी हैं।

करीब एक मिनट बीस सेकेंड के इस वीडियो की शुरुआत शादी के बाद गृह प्रवेश की रस्म से होती है, जहां रणबाली और जयम्मा की आरती उतारी जाती है। इसके बाद जयम्मा कलश को ढुलकाकर घर में प्रवेश करती हैं और फिर दोनों के बीच का सौम्य प्रेम और रोमांटिक पल दिखाए जाते हैं। हिंदी में रिलीज हुए इस गाने ‘ओ मेरे साजन’ को श्वेता मोहन और जावेद अली ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका संगीत अजय-अतुल ने तैयार किया है।

फिल्म का निर्देशन Rahul Sankrityayan ने किया है और यह एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जो रायलसीमा के इतिहास से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में विजय देवरकोंडा रणबाली के किरदार में और रश्मिका मंदाना जयम्मा के रोल में नजर आएंगी, वहीं विलेन की भूमिका में हॉलीवुड अभिनेता Arnold Vosloo दिखाई देंगे। यह फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और विजय-रश्मिका की साथ में यह तीसरी फिल्म है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *