शादी की चर्चाओं के बीच विजय देवरकोंडा का घर रोशनी से सजा, वायरल हुआ निमंत्रण कार्ड

साउथ सुपरस्टार Vijay Deverakonda और एक्ट्रेस Rashmika Mandanna की शादी को लेकर इन दिनों चर्चाएं तेज हो गई हैं। दोनों ने भले ही अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जो इन अटकलों को और हवा दे रही हैं।

हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित विजय देवरकोंडा का घर इन दिनों दुल्हन की तरह सजा नजर आ रहा है। घर रोशनी से जगमगा रहा है और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। खबरों के मुताबिक दोनों 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध सकते हैं और समारोह राजस्थान के उदयपुर के एक भव्य पैलेस में निजी रूप से आयोजित होने की चर्चा है। हालांकि इस बारे में अब तक न तो विजय देवरकोंडा और न ही रश्मिका मंदाना या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

इसी बीच एक कथित शादी का निमंत्रण कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार्ड के साथ गिफ्ट बॉक्स की तस्वीरें भी शेयर की जा रही हैं। वायरल निमंत्रण में दावा किया गया है कि 26 फरवरी 2026 को निजी समारोह में विवाह होगा और 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

वायरल संदेश में लिखा है कि परिवारों के आशीर्वाद के साथ विजय और रश्मिका एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं और इस खास मौके पर अपने करीबियों को शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। संदेश के अंत में विजय की ओर से शुभकामनाएं भी दी गई हैं।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह निमंत्रण कार्ड असली है या सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल किया गया कोई फैन-मेड या फेक कार्ड है। आधिकारिक पुष्टि का सभी को इंतजार है, लेकिन फिलहाल दोनों सितारों की शादी की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *