तराना में जुम्मे की नमाज के बाद उपद्रव: घटना कैमरे में कैद, पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ दर्ज की नामजद FIR

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के तराना में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद नई बाखल क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उपद्रव किए जाने की घटना सामने आई है, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया, जिसके चलते स्थानीय निवासियों ने एकजुट होकर थाने पहुंचकर छह लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार इस उपद्रव में कुछ अन्य लोग भी शामिल थे, जिनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है, और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी शिनाख्त की जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं और मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से शांति व्यवस्था बनाए रखने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *