हम तो PDA वाले हैं, UGC हमें नहीं मालूम! सपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का बयान, UGC नियमों पर सियासत हुई तेज

रायबरेली. सरेनी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राजा अजय ने UGC को लेकर बड़ा और विवादित बयान दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हम तो PDA वाले हैं, यूजीसी हमें नहीं मालूम। उनका यह बयान उच्च शिक्षा में समानता और इक्विटी से जुड़े UGC नियमों को लेकर चल रहे विवाद के बीच सामने आया है, जिसने प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है।

समाजवादी पार्टी की राजनीति में PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक एक अहम रणनीति मानी जाती है। इसी फार्मूले के जरिए अखिलेश यादव सामाजिक न्याय की राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं और अलग-अलग वर्गों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। विधायक का यह बयान इसी लाइन पर सियासी संदेश देता नजर आ रहा है।

देवेंद्र प्रताप सिंह के बयान को PDA समाज के पक्ष में खड़े होने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। उनका कहना यह दर्शाता है कि PDA समाज के हितों के खिलाफ आने वाले किसी भी नियम को वे स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं UGC के नए नियमों को लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन, राजनीतिक बयानबाजी और बहस तेज हो चुकी है। कुछ लोग इसे आरक्षण व्यवस्था पर हमला बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे समान अवसर देने की पहल के रूप में देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *