यूपी के लोगों से मुझे जो… उत्तर प्रदेश दिवस पर सीएम योगी ने पढ़ी प्रधानमंत्री की चिट्ठी, जानिए पीएम ने पत्र में यूपीवासियों के लिए क्या लिखा

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह में शामिल हुए। अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश ने बदलती हुई तस्वीर देखी है और एक नए भारत का सशक्त दर्शन किया है। ऐसे नए भारत के शिल्पी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को प्राप्त हुआ है।

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री की चिट्ठी पढ़ते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है कि वह सभी यूपीवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने लिखा कि वह काशी के सांसद हैं और उत्तर प्रदेश के लोगों ने उन्हें चुनकर लोकसभा भेजा है। यूपी के लोगों से उन्हें जो प्रेम और आत्मीयता मिली है, वह उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के कर-कमलों से ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन क्विजीन’ योजना का शुभारंभ किया गया है। उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों की 75 विशिष्ट स्थानीय भोज्य और व्यंजन परंपराएं अब प्रदेश की नई पहचान और ताकत बनेंगी।

सीएम योगी ने यह भी बताया कि प्रदेश के युवाओं के लिए एक नई महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत भी अमित शाह के कर-कमलों से की जा रही है। इस योजना का नाम सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट इंडस्ट्रियल जोन है, जो उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार और औद्योगिक विकास के नए अवसर प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *