‘भगवान श्रीराम से इतनी नफरत क्यों?’ राहुल गांधी पर बीजेपी का तंज, सोशल मीडिया पोस्ट से सियासत गरमाई

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भगवान श्रीराम का नाम लेने से बचने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उन पर सियासी हमला बोला है। इस मुद्दे पर बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर राहुल गांधी को घेरा है। दरअसल दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो सामने आया है, जिसमें राहुल गांधी भगवान श्रीराम का नाम लेने से बचते नजर आ रहे हैं।

हितानंद शर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा कि एक बार फिर पुरुषोत्तम श्रीराम के नाम से बचते राहुल गांधी, श्रीराम से इतनी नफरत क्यों। इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। वायरल हो रहे वीडियो में राहुल गांधी कहते नजर आ रहे हैं जी ग्राम जी, मुझे पता नहीं है योजना का नाम क्या है, जब वहां मौजूद लोग जी राम जी कहते हैं तो राहुल गांधी दोबारा कहते हैं क्या जी ग्राम, पता नहीं क्या है।

बीजेपी ने इसी वीडियो को आधार बनाकर राहुल गांधी पर सवाल खड़े किए हैं और इसे लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट के बाद एक बार फिर राम के नाम को लेकर राजनीति गरमा गई है और दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *