जेवर और नकदी लेकर महिला घर से गायब: पति ने जताई प्रेम प्रसंग की आशंका, पुलिस ने शुरू की तलाश

छतरपुर। जिले के नौगांव नगर के वार्ड नंबर 17 से एक 26 वर्षीय महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है, जहां महिला के घर से गायब होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजन उसकी तलाश में जुट गए।

जानकारी के मुताबिक महिला के पति नंदकिशोर प्रजापति ने बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले रानी से हुई थी और घटना के दिन वह काम पर गया हुआ था जबकि उसकी मां गांव गई हुई थी, इसी दौरान दोपहर में उसकी पत्नी घर से अचानक लापता हो गई।

परिजनों ने पहले आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की लेकिन जब कहीं कोई सुराग नहीं मिला तो थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पति का आरोप है कि महिला घर में रखे करीब 12 लाख रुपये के जेवर और लगभग 70 हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गई है, साथ ही उसने किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध होने की आशंका जताई है, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और महिला की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *