महिला सशक्तिकरण को नई ताकत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देंगे CM योगी, सेवा और संवेदना होगी और मजबूत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से जुड़ी कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, बाल विकास और रोजगार को नई दिशा देना है, इस दौरान वे 633 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास और 2468 केंद्रों का लोकार्पण करेंगे, साथ ही प्रदेशभर की करीब 69,794 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन वितरण प्रक्रिया की शुरुआत भी करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘नए भारत’ और ‘नए उत्तर प्रदेश’ का निर्माण हो रहा है, जहां बच्चों के पोषण, मातृशक्ति के सशक्तिकरण और युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिल रही है, उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब तकनीक, संसाधन और सम्मान का संगम मिलेगा, जिससे उनकी सेवा और संवेदना दोनों और अधिक मजबूत होंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार छात्रवृत्ति और पारिवारिक लाभ योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों को संबल दे रही है, जिससे समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके, मुख्यमंत्री के मुताबिक सशक्त आंगनबाड़ी, पोषित बचपन, सुरक्षित नारी, समर्थ युवा और गरीब कल्याण ही सरकार का मुख्य लक्ष्य है और इसी दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *