‘सूर्यवंशम’ का छोटा भानु प्रताप अब हो गया हैंडसम, 35 साल की उम्र में फिल्मों में वापसी कर रहे आनंद वर्धन

सदी के महानायक Amitabh Bachchan की साल 1999 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म Sooryavansham आज भी टीवी पर बार-बार दिखाई जाती है और इसके कई किरदार ऐसे हैं जिन्हें लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं। इन्हीं में से एक किरदार था छोटे ठाकुर भानु प्रताप सिंह का, जिसे निभाने वाले मासूम बच्चे ने अपनी क्यूट एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब वही बच्चा बड़ा होकर काफी हैंडसम हो चुका है और एक बार फिर फिल्मों में वापसी करने की तैयारी कर रहा है।

फिल्म में ठाकुर भानु प्रताप सिंह के पोते और हीरा सिंह के बेटे का किरदार निभाने वाले उस बच्चे का नाम Aanand Vardhan है। आनंद वर्धन ने बहुत छोटी उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। उन्होंने महज तीन साल की उम्र से एक्टिंग शुरू कर दी थी और बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करीब 25 फिल्मों में काम किया। अपनी मासूम अदाकारी से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था और उन्हें बेहतरीन अभिनय के लिए नंदी अवॉर्ड फॉर बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट से भी सम्मानित किया गया था।

हालांकि पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए आनंद वर्धन ने कुछ समय के लिए फिल्मों से दूरी बना ली थी। अब पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख किया है। आज वे करीब 35 साल के हो चुके हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, जहां वे अक्सर अपनी नई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

पिछले साल आनंद वर्धन फिल्म “निंदुरिंचु जहापना” में लीड रोल में भी नजर आए थे। इस फिल्म में उनके रोमांटिक अंदाज को दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब फैंस को उम्मीद है कि बचपन में अपनी एक्टिंग से दिल जीतने वाले आनंद वर्धन बड़े पर्दे पर एक बार फिर धमाकेदार वापसी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *