बकायादारों पर निगम की बड़ी कार्रवाई, खालसा कॉलेज परिसर की 100 से अधिक दुकानें सील

इंदौर। इंदौर में नगर निगम ने बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए खालसा कॉलेज परिसर की 100 से अधिक दुकानों को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि कॉलेज प्रबंधन पर करीब 1 करोड़ 63 लाख रुपये का संपत्ति कर लंबे समय से बकाया था, जिसके चलते निगम प्रशासन ने यह कार्रवाई की।

नगर निगम द्वारा इससे पहले भी कई बार नोटिस जारी कर कर भुगतान करने के निर्देश दिए गए थे। 25 फरवरी को निगम की टीम ने कॉलेज परिसर स्थित प्रिंसिपल ऑफिस को भी सील किया था, लेकिन इसके बावजूद बकाया राशि जमा नहीं की गई।

आखिरकार निगम अमले ने मौके पर पहुंचकर सख्त कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक दुकानों को सीलबंद कर दिया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और निगम कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि जब तक बकाया कर की पूरी वसूली नहीं हो जाती, तब तक यह कार्रवाई जारी रहेगी। इस कदम से कॉलेज प्रबंधन और दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *