आयुष्मान योजना में बड़ा घोटाला, एमपी के दो अस्पतालों पर गिरी कार्रवाई की गाज

भोपाल। Madhya Pradesh में आयुष्मान भारत निरामयम योजना के तहत बड़ी अनियमितता सामने आने के बाद दो अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई की गई है। State Health Agency Madhya Pradesh ने जांच के बाद Jabalpur और Gwalior के दो अस्पतालों को Ayushman Bharat Yojana से निलंबित कर दिया है।

जांच में सामने आया कि जबलपुर के Life Medicity Hospital में क्लेम की समीक्षा के दौरान गंभीर वित्तीय और प्रक्रियागत गड़बड़ियां मिलीं। रिपोर्ट में बताया गया कि मरीजों को गलत श्रेणी में भर्ती करना, गलत पैकेज लगाना और धोखाधड़ी कर आर्थिक लाभ लेने जैसे मामले सामने आए हैं। इससे पहले भी अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 46 लाख 99 हजार 990 रुपये का आर्थिक दंड लगाया जा चुका था, लेकिन चेतावनी के बावजूद अनियमितताएं जारी रहीं। इसके बाद जनहित को ध्यान में रखते हुए अस्पताल को आयुष्मान भारत निरामयम योजना से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

इसी तरह Gwalior के Brahmani Hospital की जांच में भी गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं। जांच में पाया गया कि मरीजों को गंभीर दिखाकर अनावश्यक आर्थिक लाभ लेने की कोशिश की गई और कई क्लेम गलत तरीके से प्रस्तुत किए गए। इस अस्पताल पर पहले भी कार्रवाई करते हुए 21 लाख 8 हजार 300 रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

बार-बार चेतावनी के बावजूद अनियमितताएं जारी रहने पर राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने इस अस्पताल को भी आयुष्मान भारत निरामयम योजना से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

एजेंसी ने साफ कहा है कि योजना के पात्र लाभार्थियों को पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी तरह की धोखाधड़ी या अनियमितता को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जांच में यह भी सामने आया कि दोनों अस्पतालों के पास National Accreditation Board for Hospitals & Healthcare Providers का मान्यता प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं था, जिसे गंभीर अनियमितता माना गया है। अब दोनों अस्पतालों के खिलाफ आगे की सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें योजना से पूरी तरह असंबद्ध करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *